आपको बता दें कि, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला शहर के कंपू थाने का है। बताया जा रहा है कि, थाना क्षेत्र में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में एक पक्ष शिकायत लेकर कंपू थाना पहुंचा था। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के करीब 20 से अधिक लोग भी थाने पहुंच गए। यहां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के दौरान एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच गालीगलोच शुरु हो गई, जो देखते ही देखते इतनी बढ़ी कि, पुलिस के सामने दोनों ही पक्षों में जमकर दे दनादन शुरु हो गई। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।